इन विटामिन की कमी से होता है Hair Loss
विटामिन D की कमी
विटामिन D जितना दांतों और हड्डियों के लिए फायदेमंद है, उतना ही जरूरी ये बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए भी। इसकी कमी होने से बालों की जड़ें कमजोर होती है।
By Public Vani
विटामिन D के सोर्स
थोड़ी देर धूप में बैठकर भी अच्छा विटामिन D प्राप्त किया जा सकता है, इसके साथ अंडे के पीले हिस्से, मछली या फिर फोर्टिफाइड डेयरी प्रोडक्ट्स को खाना फायदेमंद साबित हो सकता है।
By Public Vani
विटामिन C की कमी
ये हमारी बॉडी के लिए सबसे जरूरी विटामिन है और अगर इसका लेवल घटने लग जाए तो कमजोर इम्यूनिटी, स्किन का डार्क पड़ना और बालों का झड़ना शुरू हो जाता है।
By Public Vani
विटामिन C के सोर्स
विटामिन C की कमी को दूर करने के लिए संतरा इसका सबसे बढ़िया सोर्स है। इसके अलावा ब्रोकोली, शिमला मिर्च, दूसरे खट्टे फल और स्ट्रॉबेरी को खाकर विटामिन C की पूर्ति की जा सकती है।
By Public Vani
विटामिन A की कमी
इस विटामिन की कमी के कारण बाल कमजोर या बेजान नजर आते हैं। स्कैल्प में डैंड्रफ विटामिन A की कमी से होती है। विटामिन A से भरपूर संतरे या आलू, गाजर, शिमला मिर्च, दूध, पपीता, दही के जरिए इस विटामिन के इंटेक को बढ़ा सकते हैं।
By Public Vani
विटामिन E की कमी
बालों में स्प्लिट एंड्स का नजर आना शरीर में विटामिन E की कमी का लक्षण है। इससे निजात पाने के लिए सनफ्लावर सीड्स, पालक, बादाम, एवोकाडो और दूसरे डायटरी सप्लीमेंट्स को डाइट में शामिल कर सकते है।
By Public Vani
विटामिन B-7 की कमी
बायोटिन जिसे विटामिन बी 7 के नाम से भी जाना जाता है। इसकी कमी की वजह से बालो की ग्रोथ रुक जाती है या कम हो जाती है। विटामिन बी 7 प्राप्त करने के लिए अंडे, मांस, मछली और नट्स डाइट में शामिल कर सकते है।
By Public Vani
विटामिन B-9
बालों के झड़ने की एक वजह विटामिन बी 9 की कमी भी होती है। विटामिन बी 9 में फोलिक एसिड होता है जो बालों की ग्रोथ के लिए फायदेमंद होता है। दालों में विटामिन बी9 भरपूर होता है।
By Public Vani