YRF स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म 'Alpha' का टीजर आउट, एक्शन अवतार में आलिया
यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'Alpha' का टीजर आउट हो गया है। इसमें बॉबी देओल अपनी बेटी को उसके 18वें जन्मदिन पर पहला खतरनाक जासूसी मिशन सौंपते हैं। फिल्म में आलिया बचपन से मिली कड़ी ट्रेनिंग के बाद जबरदस्त एक्शन मोड में नजर आ रही हैं।
यशराज फिल्म्स (YRF) की मच-अवेटेड स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'Alpha' का टीजर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। शिव रवैल के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आलिया भट्ट, बॉबी देओल, शारवरी और अनिल कपूर मेन कैरेक्टर में हैं। ये फिल्म भारत की एक सीक्रेट एजेंसी के नए जासूस की कहानी दिखाएगी।
मिला पहला मिशन
टीजर की शुरुआत एक बाप-बेटी की प्यारी सी मुलाकात से होती है, जिसमें बॉबी देओल और आलिया भट्ट नजर आ रहे हैं। आलिया को लगता है कि उनके पिता ने उनके लिए बर्थडे डिनर प्लान किया है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब बॉबी देओल उन्हें उनके 18वें जन्मदिन पर एक कमरे की चाबी सौंपते हैं। वो आलिया को विश करने के साथ ही उनका पहला टास्क पूरा करने को कहते हैं। फिर पापा बने बॉबी उन्हें याद दिलाते हैं कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी इसी काम के लिए ट्रेनिंग ली है।
बचपन से मिली जासूस बनने की ट्रेनिंग
टीजर में आगे दिखाया गया है कि बॉबी देओल ने बचपन से ही आलिया को एक खतरनाक सोल्जर बनाने के लिए कड़ी ट्रेनिंग दी है। इसके बाद टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार देखने को मिलता है।
View this post on Instagram
YRF स्पाई यूनिवर्स की अगली कड़ी
'Alpha' फिल्म का स्क्रीनप्ले सौमिल शुक्ला और श्रीधर राघवन ने लिखा है, जबकि इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के मशहूर स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें इससे पहले 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'वॉर', 'पठान', 'टाइगर 3' और 'वॉर 2' जैसी बड़ी फिल्में आ चुकी हैं। हाल ही में रिलीज हुई 'वॉर 2' के अंत में इस फिल्म की पहली झलक दिखाई गई थी, जिसमें बॉबी देओल एक छोटी बच्ची को ट्रेन करते नजर आए थे।
Saba Rasool 
