Swine Flu Case : स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, 25 दिन में मिले 13 H1N1 पॉजिटिव मरीज

Swine Flu Case : स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 5 से 29 अगस्त के बीच जिले में कुल 13 मरीजों की H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से ज्यादातर मरीजों का इलाज जारी है।

Swine Flu Case : स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, 25 दिन में मिले 13 H1N1 पॉजिटिव मरीज

Swine Flu Case : छत्तीसगढ़ दुर्ग में स्वाइन फ्लू के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 5 से 29 अगस्त के बीच जिले में कुल 13 मरीजों की H1N1 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से ज्यादातर मरीजों का इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक संक्रमित मरीजों की स्थिति फिलहाल सामान्य है। प्रशासन ने संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है।

नए मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री की जांच

जिला सर्विलेंस अधिकारी सीबी बंजारे के अनुसार, जिले में जैसे ही कोई नया H1N1 पॉजिटिव मामला सामने आता है, उसकी ट्रैवल हिस्ट्री और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाती है। संक्रमित मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि संक्रमण के स्रोत का पता लगाया जाए और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की समय पर जांच और निगरानी की जा सके।

ALSO READ : Bilaspur Spa Center : स्पा सेंटर में कस्टमर्स से संबंध बनाने का दबाव, पीड़िता बोले- मना करने पर संचालक ने सैलरी रोकी

4 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में अब तक 13 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से चार मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

विभाग के अनुसार दो संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में रहकर उपचार ले रहे हैं। वहीं, सात मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। सभी मरीजों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है।

अस्पतालों को तत्काल सूचना देने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी अस्पतालों को H1N1 को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। किसी मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर इसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को देने के लिए कहा गया है।

ALSO READ : झीरम घाटी हत्याकांड का फैसला टला, जानिए नक्सलियों ने कैसे बिछाया था मौत का जाल

संक्रमित मरीज के इलाज के साथ संक्रमण को दूसरे लोगों तक फैलने से रोकने के लिए जरूरी सावधानियां अपनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की स्थिति और संक्रमण के फैलाव की नियमित समीक्षा कर रहा है।

बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को ज्यादा सावधानी

जिला सर्विलेंस अधिकारी ने बताया कि H1N1 संक्रमण का खतरा छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं में अपेक्षाकृत अधिक हो सकता है। ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना और संक्रमण के लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी ऐसे लोगों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है।