भोपाल एयरपोर्ट पर सिर्फ 10 रुपये में चाय-नाश्ता!

भोपाल के राजा भोज हवाई अड्डा पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू करने का प्रस्ताव भेजा गया है, जिसके तहत यात्रियों को सिर्फ 10 रुपये में चाय और नाश्ता मिल सकेगा।

भोपाल एयरपोर्ट पर सिर्फ 10 रुपये में चाय-नाश्ता!
google

अब भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को सिर्फ 10 रुपए में नाश्ता और चाय मिलेगा। दरअसल राजा भोज हवाई अड्डा पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू करने को लेकर एक प्रस्ताव मुख्यालय में भेजा गया है। अगर ये प्रस्ताव पारित हो जाता है तो सभी यात्री अब कम दामों पर एयरपोर्ट पर फूड खा पाएंगे।

‘उड़ान यात्री कैफे’ क्या है?

दरअसल ‘उड़ान यात्री कैफे’ (Udaan Yatri Cafe) भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को सस्ते दामों में खाने-पीने की चीजें उपलब्ध कराना है। वर्तमान में यह सुविधा कोलकाता, पुणे, अहमदाबाद, चेन्नई, भुवनेश्वर और विजयवाड़ा जैसे शहरों में की गई है और अब इसे भोपाल में भी लाने की कोशिश की जा रही है।

वॉल्यूम के अनुसार होगा चयन

दरअसल मंत्रालय ‘उड़ान यात्री कैफे’ को पारित करने के लिए एयरपोर्ट की वॉल्यूम और मूवमेंट चेक कर रहा है। सबसे पहले इस योजना में ज्यादा यात्रियों वाले एयरपोर्ट को शामिल किया जा रहा है। वॉल्यूम के आधार पर ही एयरपोर्ट को इस योजना का लाभ मिल पाएगा। बात करें भोपाल एयरपोर्ट की तो भोपाल में यात्रियों की संख्या पहले से काफी ज्यादा है, इसलिए जल्द ही इस योजना का लाभ लोगों को मिल सकता है।