भोपाल ISBT बस स्टैंड पर भीषण आग: 7 बसें जलकर खाक; बालाघाट, सिवनी और इंदौर रूट की बसें भी शामिल
भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में आग लग गई। करीब 7 बसों में आग लगने की सूचना है। इनमें नागपुर-अहमदाबाद-सूरत रूट की बसें शामिल हैं। फिलहाल राजधानी के अलग-अलग इलाकों से फायर टैंकर की 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
भोपाल। राजधानी भोपाल के ISBT बस स्टैंड पर रविवार शाम वर्मा ट्रेवल्स की बसों में भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक बस में लगी आग ने आसपास खड़ी अन्य बसों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में करीब 7 बसों में आग लगने की सूचना है। आग की चपेट में नागपुर-अहमदाबाद-सूरत समेत बालाघाट, सिवनी और इंदौर रूट पर चलने वाली बसें भी आईं।
???? ISBT बस स्टैंड पर वर्मा ट्रेवल्स की 3-4 बसों में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। #ISBT #BusFire #BhopalNews https://t.co/x4sOn6QS77
— Public Vani News (@publicvaninews) October 25, 2026
10 दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही राजधानी के अलग-अलग इलाकों से दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने के बाद बस स्टैंड परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर आसपास का इलाका खाली कराकर सुरक्षा घेरा बना दिया।
सभी बसें खाली खड़ी थीं, यात्रियों के ट्रिप कैंसिल
जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आई सभी बसें घटना के समय खाली खड़ी थीं। इनमें कोई यात्री मौजूद नहीं था। हादसे के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सभी संबंधित ट्रिप कैंसिल कर दिए गए हैं। हालांकि, आग से हुए कुल नुकसान और किसी के हताहत होने को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बसों के पास खड़े थे ऑयल टैंकर
जिस जगह बसों में आग लगी, उसके आसपास ऑयल टैंकर भी खड़े थे। ऐसे में आग फैलने के दौरान स्थिति को लेकर चिंता बढ़ गई थी। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की ओर से घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

