भोपाल में JAYAS का प्रदर्शन : महिला कार्यकर्ता ने पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, TI रतन सिंह पर FIR की मांग
Bhopal JAYAS Protest : जयस के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।
Bhopal JAYAS Protest : भोपाल। राजधानी भोपाल में जय आदिवासी युवा शक्ति यानी जयस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री निवास की ओर जा रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने मौके पर मौजूद पुलिस आरक्षक को थप्पड़ मार दिया। प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों और महिला पुलिस अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की होने की बात भी सामने आई है।
CM निवास की ओर बढ़ने पर बढ़ा विवाद
जानकारी के अनुसार जयस के कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास की ओर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया। इसी बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई।
आरोप है कि बहस के दौरान एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस आरक्षक को थप्पड़ मार दिया। इसके अलावा अन्य पुलिसकर्मियों और महिला पुलिस अधिकारियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
TI रतन सिंह परिहार पर FIR की मांग
जयस कार्यकर्ता टीआई रतन सिंह परिहार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ताओं की नाराजगी इससे पहले हुए एक कार्यक्रम के दौरान सामने आए विवाद से जुड़ी बताई जा रही है।
प्रदर्शन के दौरान हुई कथित झड़प के बाद मामला चर्चा में है। एक ओर जयस कार्यकर्ता टीआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिसकर्मी के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

