दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, बजट और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की. बजट की लंबित राशि जारी करने का भी करेंगे आग्रह.

दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, बजट और संगठनात्मक मुद्दों पर हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री Amit Shah से मुलाकात की. इस दौरान राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई. मुलाकात को राज्य और केंद्र के समन्वय के लिहाज से बेहद खास मानी जा रही है. 

बजट जारी करने को लेकर करेंगे आग्रह

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अलग-अलग केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की. विभागों से संबंधित लंबित बजट राशि जारी करने का आग्रह किया. चालू वित्त वर्ष समाप्त होने में अब केवल एक महीना ही रह गया है. ऐसे में 31 मार्च से पहले बची हुई राशि राज्य सरकार को जारी करने का अनुरोध किया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष में मध्य प्रदेश को केंद्र से 44 हजार करोड़ से अधिक की राशि मिलनी है, लेकिन जनवरी तक लगभग 9.50 हजार करोड़ ही मिल पाया है. ऐसे में मुख्यमंत्री बकाया राशि शीघ्र जारी करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा करेंग

बताया जा रहा है कि मार्च माह में संबंधित विभागों के मंत्री और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी भी दिल्ली आकर विभागीय मंत्रियों और अधिकारियों से बैठक करेंगे. 

भाजपा नेतृत्व से भी मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नतिन नबिन से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ सौजन्य भेंट की. इस दौरान प्रदेश में संभावित संगठनात्मक बदलाव और आगामी नियुक्तियों को लेकर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है.

केंद्रीय रक्षा मंत्री से मिले प्रहलाद पटेल

प्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh से सौजन्य भेंट की. मुलाकात के दौरान दो महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई. निराहार रहकर सतत चौथी नर्मदा परिक्रमा कर रहे पूज्य दादा गुरु का Defence Research and Development Organisation (DRDO) द्वारा वैज्ञानिक अध्ययन कराने का आग्रह.