PM मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर हनुमान प्रार्थना कार्यक्रम में शामिल हुए CM मोहन यादव

भोपाल के लालघाटी स्थित गुफा मंदिर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हनुमान प्रार्थना, चालीसा कार्यक्रम और सुंदरकांड पाठ में भाग लिया। कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे, जिसके बाद मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

PM मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर हनुमान प्रार्थना कार्यक्रम में शामिल हुए CM मोहन यादव
google

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को लालघाटी स्थित गुफा मंदिर पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा के 12 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित हनुमान प्रार्थना और चालीसा कार्यक्रम में सीएम शामिल हुए।

इस दौरान गुफा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सीएम ने भगवान हनुमान की महाआरती में भाग लेकर पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में सांसद आलोक शर्मा भी मौजूद रहे। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

बागेश्वर धाम में खजुराहो सांसद ने की विशेष पूजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने विशेष पूजा अर्चना की। बागेश्वर धाम में 12 ब्राह्मणों ने द्वादश अक्षरी मंत्र के साथ आहुति दी और 12 बेटियों को कन्या भोज भी कराया। इस दौरान मौजूद रहे राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया सहित वरिष्ठ नेताओं ने पीएम मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की बागेश्वर महाराज से कामना की।

वहीं, बीजेपी सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने खजुराहो के प्राचीन मतंगेश्वर महादेव मंदिर में भी पूजा-अर्चना और आरती की।