Delhi हादसे में MP के 2 छात्रों की मौत: कटनी के अक्षत और देवास के अर्पित ने गंवाई जान
राखी बंधवाकर दिल्ली लौटा अर्पित, कुछ घंटों बाद बिल्डिंग हादसे में हुई दर्दनाक मौत
Delhi के Satya Niketan इलाके में हुए दर्दनाक इमारत हादसे में Madhya Pradesh के दो छात्रों की मौत हो गई। हादसे में Dewas के Arpit Jaj और Katni के Akshat Yadav ने जान गंवाई। दोनों छात्र Delhi University से B.Com की पढ़ाई कर रहे थे। हादसे की खबर मिलने के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
Katni के Akshat भी हादसे का शिकार
Katni की Dubey Colony निवासी Akshat Yadav Delhi University में B.Com प्रथम वर्ष के छात्र थे। वह पढ़ाई के लिए Delhi में रह रहे थे। 6 सितंबर को Satya Niketan में हुई इमारत गिरने की घटना में Akshat भी मलबे में दब गए और उनकी मौत हो गई। परिवार को हादसे की जानकारी मिलने के बाद वहां शोक का माहौल है।

Dewas के Arpit की दर्दनाक कहानी
Dewas के Kaila Devi क्षेत्र के पास Jai Bajrang Nagar निवासी Arpit Jaj भी इस हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों में शामिल हैं। Arpit Delhi University के Atma Ram Sanatan Dharma College में B.Com सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई Dewas की Central India Academy से की थी।

Arpit के पिता Bhupendra Jaj Dewas में ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं। परिवार के मुताबिक, Arpit रक्षाबंधन मनाने के लिए घर आए थे। बहनों से राखी बंधवाने और परिवार के साथ समय बिताने के बाद वह 5 सितंबर को वापस Delhi लौटे थे। परिवार को क्या पता था कि Delhi लौटने के कुछ ही समय बाद एक दर्दनाक हादसा उनके बेटे की जान ले लेगा।
मलबे से बरामद हुआ Arpit का शव
हादसे की जानकारी मिलने के बाद Arpit का परिवार Delhi पहुंचा और उसकी तलाश शुरू की। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान Arpit का शव मलबे से बरामद किया गया। उनके पिता ने शव की पहचान की। बेटे की मौत की खबर Dewas पहुंचते ही परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घर में कुछ दिन पहले रक्षाबंधन की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा है।

6 सितंबर को ढही इमारत, 7 की मौत
यह हादसा 6 सितंबर की दोपहर करीब 1:30 बजे Delhi University के South Campus के पास Satya Niketan इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि पांच मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इसमें कई छात्र और अन्य लोग मौजूद थे। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

Satya Niketan हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 12 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। मलबे में अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। बचाव दल डॉग स्क्वॉड और कैमरों की मदद से मलबे में लोगों की तलाश कर रहे हैं।
Varsha Shrivastava 
