SDM ए.पी. द्विवेदी के आश्वासन पर किसानों ने खत्म किया आमरण अनशन
जिले के नईगढ़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बूढ़ा में कथित पट्टे की जमीन पर अवैध सड़क निर्माण के विरोध में चल रहा किसानों का आमरण अनशन एसडीएम के आश्वासन के बाद मंगलवार को समाप्त हो गया। एसडीएम ए.पी. द्विवेदी द्वारा दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिलाने पर ग्रामीणों ने अनशन तोड़ दिया।


