मऊगंज पुलिस ने 1.30 लाख की चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
मऊगंज थाना पुलिस ने 48 घंटे के अंदर सुलझाई चोरी की गुत्थी, ज्वाइंटिंग मशीन का सामान बरामद
मऊगंज से रिपोर्टर राजेंद्र पयासी
थाना मऊगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 4 जून को हुई 1 लाख 30 हजार रुपये की चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दमोह जिले के नरेन्द्र कुमार यादव, वर्तमान में नंदिनी कंस्ट्रक्शन कंपनी, दुबगांव दुबान, मऊगंज में कार्यरत हैं। उन्होंने 5 जून को थाना मऊगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 जून की रात अज्ञात चोरों ने उनकी ट्रॉली पर रखी ज्वाइंटिंग मशीन, हाइड्रोलिक कंप्रेसर और डाया चोरी कर लिया।

शिकायत पर थाना मऊगंज में अपराध क्रमांक 0/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह और एसडीओपी मऊगंज सचि पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रीना सिंह ने टीम गठित कर संदेहियों की तलाश शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अमित शुक्ला पिता दयानंद शुक्ला, उम्र 29 वर्ष, निवासी दुबगवा दुबान, ओम प्रकाश द्विवेदी पिता शिवदत्त द्विवेदी, उम्र 30 वर्ष, निवासी दुबगवां दुबान थाना मऊगंज तथा अमन धर द्विवेदी पिता नागेश्वर द्विवेदी, उम्र 20 वर्ष, निवासी हटवा भूधर थाना नईगढ़ी को हिरासत में लिया।

सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने 4 जून की रात चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया माल बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ज्वाइंटिंग मशीन का इलेक्ट्रॉनिक हीटर तवा 1 नग तथा ज्वाइंटिंग मशीन के डाया 40 नग बरामद किए, जिसकी कुल कीमत 1 लाख 30 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 7 जून को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

इस चोरी का खुलासा करने में मुख्य रूप से थाना प्रभारी निरीक्षक रीना सिंह के साथ सहयोगी पुलिस टीम सहायक उप निरीक्षक इन्द्रेश पांडेय, प्रधान आरक्षक मनोज सेन, आरक्षक शिव दुबे, आरक्षक विवेक यादव, आरक्षक वीरभद्र प्रताप सिंह, आरक्षक पिकूंज राय, आरक्षक निलेश सिंह और महिला आरक्षक रेखा पांडेय की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Varsha Shrivastava 
