MP Weather news: मार्च में ही 40 डिग्री के पार जा सकता है पारा

मध्य प्रदेश में मार्च में ही भीषण गर्मी शुरू हो गई है, कई जिलों में तापमान 30 से 34 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान 40 से 45 डिग्री तक पहुंचने और अप्रैल-मई में तेज गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है।

MP Weather news: मार्च में ही 40 डिग्री के पार जा सकता है पारा
google

MP में भीषण गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 30 से 34 डिग्री पहुंच चुका है। मार्च महीने में ही अप्रैल वाली गर्मी पड़ने लगी है। वहीं मौसम विभाग ने आने वाले समय में तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने का संकेत दिया है। राजधानी भोपाल की बात करें तो भोपाल में आज का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। आज दोपहर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

आने वाले 7 दिनों में अधिकतम तापमान 34 से 39 डिग्री रहने की संभावना है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 30 से 36 डिग्री के बीच है। इस बार मार्च में ही पारा 40 डिग्री के पास पहुंच सकता है। वहीं मौसम विभाग ने अप्रैल और मई के महीनों में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया है।

सबसे ज्यादा गर्मी प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडोल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में हो सकती है, जहां तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। वहीं भोपाल-इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग में भी इस बार जमकर गर्मी पड़ेगी।