Satna: मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

सतना के नागौद में मछली पकड़ने गए युवक रमेश कोल तालाब में डूबकर मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटनावश डूबने का मामला माना जा रहा है, पोस्टमार्टम के बाद मौत का सटीक कारण तय होगा।

Satna: मछली पकड़ने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत
google

सतना के नागौद थाना क्षेत्र की पोड़ी चौकी अंतर्गत डुडहा गांव के राजा तालाब में सोमवार की सुबह एक शव तैरता मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जांच में पता चला कि शव 34 वर्ष के रमेश कोल पिता रघुवर कोल का है, जो कि डुडहा का रहने वाला था।

मृतक के परिजनों के अनुसार वह मछली पकड़ने के लिए रविवार शाम को स्थानीय राजा तालाब पर गया था। उसे शराब पीने की आदत थी। संभावना है कि नशे की स्थिति में तालाब में उतरने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए नागौद सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोड़ी चौकी प्रभारी आरपी वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटनावश डूबने का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सटीक कारण की पुष्टि होगी।