रीवा: बाईपास निर्माण स्थल पर सिक्योरिटी गार्ड की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के मगुराही में निर्माणाधीन बाईपास रोड पर सिक्योरिटी गार्ड रामनिवास कोरी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया, जिसके बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

रीवा: बाईपास निर्माण स्थल पर सिक्योरिटी गार्ड की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
google

रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र स्थित मगुराही में निर्माणाधीन बाईपास रोड पर सिक्योरिटी गार्ड रामनिवास कोरी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यह हादसा नहीं बल्कि हत्या है और ट्रक चढ़ाकर जानबूझकर मार दिया गया।

घटना के बाद परिजन मौके से शव उठाने को तैयार नहीं हैं। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहा है। क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है।