सतना: जादू-टोना के शक में अधेड़ की हत्या, 6 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग शामिल
50 वर्षीय व्यक्ति अंधविश्वास की बलि चढ़ गया। खून के रिश्ते ने ही कत्ल की साजिश रची, होने वाले दामाद के साथ मिलकर बड़े भाई की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर 6 आरोपियों को धर दबोचा। कत्ल की वारदात में तीन नाबालिग अपचारी भी शामिल हैं। मुख्य साजिशकर्ता मृतक का छोटा भाई फरार चल रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है।

