Tiger Shroff Firing : मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला , 3 अज्ञात लोगों ने की फायरिंग
Tiger Shroff Firing : जुहू में अज्ञात व्यक्ति ने एक्टर टाइगर पर गोलीबारी की है। फिलहाल फायरिंग की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Tiger Shroff Firing : एंटरटेनमेंट डेस्क। मुंबई के जुहू इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन अज्ञात बाइक सवारों ने जुहू में टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात के बाद हमलावर तेजी से मौके से फरार हो गए।
Multiple shots allegedly fired at Tiger Shroff's car in Mumnai as he was exiting the ground after playing football. Someone please verify. @MumbaiPolice @CPMumbaiPolice #TigerShroff #Mumbai #MumbaiPolice https://t.co/Ynu6u9mTsc
— Ashok Bijalwan ???????? (@AshTheWiz) October 18, 2026
पुलिस जांच में जुटी, 12 टीमें गठित
खबर मिलते ही मुंबई पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी है। टाइगर श्रॉफ पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली है। गैंगस्टर अनिल पंडित का सोशल मीडिया पर पोस्ट आया है। जुहू में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोली चलाने वाले आरोपी को ट्रैक करने और पकड़ने के लिए पुलिस ने 12 टीमें गठित की हैं। फिलहाल एक्टर सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पहले भी मिली थी धमकी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इससे पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी हैरी बॉक्सर की ओर से अभिनेता को कथित तौर पर धमकी दिए जाने की खबर सामने आई थी। इस घटना के बाद राजनीतिक विवाद भी शुरू हो गया है।
कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल
कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने मुंबई में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर अपराधों पर लगाम लगाने में नाकाम रहने का आरोप लगाया। सावंत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की खबर चौंकाने वाली है।
उन्होंने बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान के घर पर फायरिंग और कई अभिनेताओं को दी गई धमकियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुंबई में कानून-व्यवस्था बिगड़ चुकी है और शहर अपराधियों के शिकंजे में जा रहा है।

