Rewa हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, CM मोहन ने किया मुआवजे का ऐलान

नेशनल हाईवे 39 रीवा सीधी मार्ग पर बदवार स्टैंड के पास बस और बल्कर की टक्कर में 5 लोगों की दर्दनाक की मौत। मध्य प्रदेश सरकार देगी मृतकों के परिवारजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता।

Rewa हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, CM मोहन ने किया मुआवजे का ऐलान

Rewa Accident : रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-39 पर रीवा-सीधी मार्ग में बदवार स्टैंड के पास यात्रियों से भरी बस और बल्कर की टक्कर हो गई। गुढ़ थाना क्षेत्र में हुए हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं।

PM ने जताया दुख, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

टक्कर इतनी तेज थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया।

वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 2-2 लाख रुपये, साथ ही गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए।

सांसद, कलेक्टर और एसपी ने घटनास्थल का लिया जायजा

रीवा-सीधी नेशनल हाईवे-39 पर गुढ़ थाना क्षेत्र के बदवार स्टैंड के पास हुए भीषण सड़क हादसे के बाद रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, कलेक्टर, एसपी समेत प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि बस और बल्कर की टक्कर के बाद बस तालाब में जा गिरी। हादसे में 5 व्यक्ति की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने भी घटना को लेकर जानकारी दी।

हादसे में पांच लोगों की मौत

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है। मृतकों की पहचान और घायलों की संख्या को लेकर अभी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

रीवा से सीधी जा रही थी बस

बताया जा रहा है कि बस यात्रियों को लेकर रीवा से सीधी की ओर जा रही थी। इसी दौरान बदवार स्टैंड के पास बस की लोडिंग ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस तालाब में गिर गई। पानी में बस गिरने के कारण राहत और बचाव दल को यात्रियों को बाहर निकालने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।


राहत और बचाव कार्य जारी

हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर मौजूद हैं। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा जा रहा है। प्रशासन की ओर से हादसे में प्रभावित लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।