भोपाल: Youth Fun Fest Royal Runway 2026 की शुरुआत, यंग टैलेंट को मिलेगा मंच
युवा प्रतिभाओं को मंच देने की पहल। Youth Fun Fest ने किया Royal Runway 2026 आगाज। छात्रों को मिला प्रोफेशनल ग्रूमिंग, रैंप वॉक ट्रेनिंग और अपना टैलेंट दिखाने का अवसर।
भोपाल में युवा प्रतिभाओं को मंच देने के लिए यूथ फन फेस्ट – रॉयल रनवे 2026 की शुरुआत शुक्रवार को उत्साह के साथ हुई। इस कार्यक्रम की थीम है – “आत्मविश्वास के साथ चलिए, अपनी पहचान बनाइए।”

इस आयोजन में कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राएं भाग ले रही हैं। उन्हें प्रोफेशनल ग्रूमिंग, रैंप वॉक की ट्रेनिंग, फोटोशूट, स्टेज परफॉर्मेंस और पर्सनालिटी डेवलपमेंट के जरिए खुद को निखारने का मौका दिया जा रहा है। कार्यक्रम 24 और 25 अप्रैल को मोटल सिराज में आयोजित किया जा रहा है। पहले दिन प्रतिभागियों ने रिहर्सल में हिस्सा लेकर अपनी तैयारी दिखाई।

प्रतियोगिता में वेस्टर्न, ट्रेडिशनल, टैलेंट और फाइनल प्रश्नोत्तर (Q&A) जैसे अलग-अलग राउंड होंगे। इन राउंड्स के आधार पर विजेताओं को मिस रॉयल रनवे, मिस 1st रनर-अप, मिस 2nd रनर-अप, मिस टैलेंट, मिस फोटोजेनिक और मिस कैटवॉक जैसे खिताब दिए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य शहर की युवा प्रतिभाओं को एक अच्छा मंच देना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें और भविष्य में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले शनिवार को होगा, जिसमें प्रतिभागियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
Varsha Shrivastava 
