Bhopal के विकास का नया Road Map तैयार, Master Plan के ड्राफ्ट को CM की हरी झंडी

भोपाल के नए मास्टर प्लान का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मसौदे को मंजूरी देते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से राय लेने के निर्देश दिए हैं। सितंबर में इसका ड्राफ्ट जारी होने की संभावना है। 2005 के बाद नया मास्टर प्लान नहीं आने से शहर का विकास अब तक पुराने प्लान में बदलाव के सहारे चल रहा है।