उज्जैन में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन का शुभारंभ, ओंकारेश्वर और महाकाल का प्रसाद अब डाक से घर-घर पहुंचेगा

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उज्जैन में ग्रामीण डाक सेवा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

उज्जैन में ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन का शुभारंभ, ओंकारेश्वर और महाकाल का प्रसाद अब डाक से घर-घर पहुंचेगा
Rural Postal Conference Ujjain

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उज्जैन में आयोजित ग्रामीण डाक सेवा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का डाक विभाग की ओर से स्वागत और अभिनंदन किया। उज्जैन के कार्तिक मेला मैदान में आयोजित ‘ग्रामीण डाक सेवक सम्मेलन’ में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने डाक कर्मियों को सम्मानित भी किया। सम्मेलन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में ग्रामीण डाक सेवक शामिल हुए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश में डाक सेवाओं को डिजिटल बनाने के साथ-साथ कई नवाचार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब Omkareshwar Jyotirlinga और Mahakaleshwar Jyotirlinga का प्रसाद डाक सेवाओं के माध्यम से घर-घर पहुंचाने की सुविधा शुरू की गई है। इससे प्रदेश ही नहीं, देशभर के श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ग्रामीण डाक सेवकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि डिजिटल युग में डाक सेवाएं नए स्वरूप में आमजन तक पहुंच रही हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी अहम भूमिका है।