भोपाल-धनबाद और भोपाल-चोपन एक्सप्रेस शुरू

भोपाल से पूर्वी भारत तक सीधी कनेक्टिविटी की नई उड़ान! आज CM मोहन यादव दिखाएंगे हरी झंडी, टिकट बुकिंग शुरू!

भोपाल-धनबाद और भोपाल-चोपन एक्सप्रेस शुरू

भोपाल: राजधानी भोपाल के रेल यात्रियों के लिए आज (24 फरवरी 2026) एक ऐतिहासिक पल! मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 7:30 बजे भोपाल रेलवे स्टेशन से भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस और भोपाल-चोपन एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए । केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस भव्य कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। ये नई ट्रेनें मध्य प्रदेश, झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के बीच यात्रा को आसान, सुरक्षित और किफायती बनाएंगी। कोयला क्षेत्र, औद्योगिक केंद्रों और रोजगार से जुड़े यात्रियों के लिए ये गेम-चेंजर साबित होंगी। दोनों ट्रेनों में 22 आधुनिक LHB कोच लगाए गए हैं, जिसमें AC फर्स्ट क्लास, सेकंड AC, थर्ड AC, स्लीपर, जनरल और अन्य सुविधाएं शामिल हैं – आरामदायक सफर की गारंटी।

भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11631/11632) – त्रि-साप्ताहिक (सप्ताह में 3 दिन)

  • भोपाल से प्रस्थान: सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार – रात 8:55 बजे (20:55)
  • धनबाद पहुंचना: अगले दिन शाम 8:20 बजे (20:20)
  • वापसी (धनबाद से): रविवार, बुधवार और शनिवार – सुबह 7:20 बजे
  • भोपाल आगमन: अगले दिन सुबह 7:00 बजे

प्रमुख ठहराव:
विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, ब्योहारी, सिंगरौली, चोपन, रेनुकूट, नगर उंटारी, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, बरवाडीह, लातेहार, पतरातू, बोकारो थर्मल, चंद्रपुरा, कतरासगढ़ और धनबाद।
उद्घाटन स्पेशल (01631/01632): आज शाम 7:30 बजे भोपाल से रवाना (01631), कल रात 11:00 बजे धनबाद से वापसी (01632)। नियमित सेवा भोपाल से 27 फरवरी और धनबाद से 1 मार्च से शुरू।



भोपाल-चोपन एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11633/11634) – साप्ताहिक

  1. भोपाल से प्रस्थान: हर रविवार – रात 8:55 बजे (20:55)
  2. चोपन पहुंचना: अगले दिन सुबह 10:50 बजे
  3. वापसी (चोपन से): सोमवार शाम 5:10 बजे
  4. भोपाल आगमन: अगले दिन सुबह 7:00 बजे

प्रमुख ठहराव:
विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, ब्योहारी, सिंगरौली, ओबरा डैम और चोपन।

नियमित सेवा:
भोपाल से 1 मार्च (रविवार) और चोपन से 2 मार्च से शुरू।



जरूरी जानकारी:
अग्रिम आरक्षण IRCTC ऐप, वेबसाइट या स्टेशन काउंटर पर शुरू हो चुका है – जल्दी बुक करें! यात्रा से पहले ट्रेन की लेटेस्ट स्थिति रेल मदद 139, NTES ऐप या स्टेशन से जरूर चेक करें। ये ट्रेनें व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर खोलेंगी, पूर्वी भारत के कोयला-औद्योगिक क्षेत्र से भोपाल का सीधा जुड़ाव मजबूत होगा। भोपाल से धनबाद, बोकारो, रांची रोड, सिंगरौली या चोपन जाने वाले यात्रियों के लिए अब इंतजार खत्म!