मध्यप्रदेश कांग्रेस में टैलेंट हंट कमेटी को लेकर लेटर विवाद
मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक खींचतान बढ़ रही है, टैलेंट हंट कार्यक्रम की कमेटी को लेकर पदाधिकारियों में विवाद सामने आया है। मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक द्वारा गठित कमेटी को महासचिव अभय तिवारी ने निरस्त कर दिया था।
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक मामलों को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। पार्टी के भीतर कई धड़े सक्रिय हैं और नेताओं के बीच आपसी खींचतान लगातार बनी हुई है, जिससे कार्यों में सामंजस्य की कमी साफ दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में अब पार्टी के प्रवक्ताओं द्वारा आयोजित किए जा रहे टैलेंट हंट कार्यक्रम को लेकर लेटर विवाद सामने आया है।मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक ने 13 सदस्यीय टैलेंट हंट कमेटी का गठन किया और पूरे प्रदेश को 6 कलस्टर में बांट दिया। उनका उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें संगठनात्मक मंच पर आगे लाना था। हालांकि, पार्टी में आपसी तालमेल की कमी के कारण एक ही काम के लिए अलग–अलग पदाधिकारी अलग-अलग नियम और कमेटियां बना रहे हैं, जिससे संगठन में गड़बड़ी पैदा हो रही है।इस मामले में मीडिया और कम्युनिकेशन विभाग के प्रभारी महासचिव अभय तिवारी ने मुकेश नायक द्वारा बनाई गई कमेटी को निरस्त कर दिया। इससे पहले संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले ने 09 दिसंबर को आधिकारिक लेटर जारी कर टैलेंट हंट के लिए कमेटी का गठन किया था। इस स्थिति ने पार्टी में आपसी मतभेद और बढ़ा दिए हैं और यह साफ संकेत है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक समन्वय के मुद्दे अभी भी गंभीर बने हुए हैं।
sanjay patidar 
