दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे में पकड़कर जेल भेजा : पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई कार्रवाई
Mauganj news : मऊगंज जिले के थाना नईगढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
मऊगंज से रिपोर्टर राजेंद्र पयासी
Mauganj news : मऊगंज जिले के थाना नईगढ़ी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। घर में घुसकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 12 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, घटना 16 सितंबर की रात करीब 8 बजे की है। तथाकथित आरोपी ने सूने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की शिकायत पर थाना नईगढ़ी में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक मऊगंज सुरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम तथा एसडीओपी सचि पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल काकड़े के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सोनू केवट उम्र 22 वर्ष, निवासी रोझौंह, थाना नईगढ़ी को गिरफ्तार किया।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
विधिक कार्यवाही उपरांत आरोपी को न्यायालय मऊगंज के समक्ष पेश किया गया। जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को उप जेल मऊगंज में दाखिल किया गया। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक अनन्त विजय सिंह, प्रधान आरक्षक रामकुमार भास्कर, दिवाकर सिंह, चंदन कुमार यादव, रविशंकर रावत, सुरेन्द्र प्रताप यादव, आरक्षक अविनाश सिंह, पंकज शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।
Anjali 
