Tiger Shroff पर हमला : फायरिंग कर नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Tiger Shroff Firing Update : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दो हमलावरों की पहली तस्वीर सामने आई, मुंबई के स्टेशन से बाइक बरामद, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी को कोटा में गिरफ्तार कर लिया है।

Tiger Shroff पर हमला : फायरिंग कर नेपाल भागने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Tiger Shroff Firing Update : बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिल गई है।   इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सोमवार को गुजरात के कोटा से हुई है। बताया जा रहा है कि, तीनों आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इन्हे दबोच लिया।

जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी को कोटा में गिरफ्तार कर लिया गया है। रेलवे कॉलोनी थाना इलाके से आरोपियों को पकड़ा गया। कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम ने पुष्टि की कि टाइगर श्रॉफ पर हमे के तीनों आरोपियों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें से दो हरियाणा के रहने वाले हैं जबकि एक बिहार का है।

कोटा सिटी पुलिस ने उन्हें ट्रेन से पकड़ा है। बताया जा रहा है कि कोटा से जिन तीन लोगों को धरा गया है। तीनों मुंबई से ट्रेन पकड़कर निकले थे। पुणे जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन में उनकी होने की सूचना दी गई थी। तीनों आरोपियों में से एक नाबालिग है, जिसकी उम्र 17 साल बताई जा रही है। 

कोटा की एसपी तेजस्विनी गौतम (SP Tejaswini Gautam) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मुंबई पुलिस से मिली सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपियों को ट्रेन में ही पकड़ लिया।

एसपी तेजस्विनी गौतम के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। सोमवार सुबह मुंबई में क्राइम ब्रांच के डीसीपी से कोटा पुलिस को इस मामले में अहम जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं। पुलिस को पता चला कि फायरिंग के तीनों मुख्य आरोपी ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं और कोटा की ओर आ रहे हैं।

15 मिनट में पुलिस ने चलाया ऑपरेशन

एसपी तेजस्विनी गौतम (SP Tejaswini Gautam) ने बताया कि सूचना मिलते ही कोटा पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। एजीटीएफ के सब-इंस्पेक्टर प्रताप और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के दो सब-इंस्पेक्टरों के सहयोग से ट्रेन में तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने ट्रेन के अलग-अलग हिस्सों में तेजी से तलाशी की और बस 15 मिनट के भीतर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

एसपी ने आगे बताया कि, कोटा सिटी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मुंबई में हुई फायरिंग की घटना में शामिल मुख्य संदिग्धों को हिरासत में लेने में सफलता मिली। अब मामले में आगे की जांच और आरोपियों से पूछताछ के जरिए घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जाएगा।

आरोपी पुणे से जयपुर आने वाली ट्रेन नंबर 12939 पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से आए थे।  ट्रेन दोपहर 10:15 बजे कोटा जंक्शन पहुंचती है।  आरोपियों से यहीं से पकड़ा गया है।  फिलहाल तीनों आरोपियों से कोटा शहर पुलिस कार्यालय में बैठाकर पूछताछ की जा रही है। 

वारदात में इस्तेमाल बाइक भी मिल गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फायरिंग के बाद अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़कर भाग गए। लॉरेंस गैंग (Lawrence Gang) के अनिल पंडित ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली है।

एक्टर के ड्राइवर फिरदौस को गोली लगी है। उमेश चव्हाण नाम का एक शख्स भी घायल हुआ है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात टाइगर से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम शिंदे ने बताया कि एक्टर के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई है।

हमलावरों की बाइक की तस्वीर सामने आई

टाइगर श्रॉफ की कार पर 2 लोगों ने हमला किया, जबकि तीसरा शख्स बाइक चला रहा था। हमलावरों की बाइक की तस्वीर सामने आई है, आरोपी इसे अंधेरी स्टेशन में खड़ा कर फरार हो गए हैं।

महाराष्ट्र सीएम बोले - पुलिस को मिले अहम सुराग

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना पर कहा, “यह बेहद गंभीर और निंदनीय मामला है। मुंबई पुलिस ने इसे पूरी गंभीरता से लिया है। पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर फिलहाल जांच की जा रही है। कुछ खास लोगों की पहचान भी कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

"इसके अलावा, पर्दे के पीछे रहकर निर्देश देने वाले और छिपे हुए मास्टरमाइंड तक भी हम पहुंचेंगे। ये आरोपी महाराष्ट्र के बाहर, यहां तक कि देश के बाहर से भी अपनी गतिविधियां चला रहे हैं। मैं फिर दोहराना चाहता हूं कि ये कायर लोग हैं। ये छिपकर वार करने की कोशिश करते हैं, लेकिन इनके मंसूबों को नाकाम कर दिया जाएगा।”

फायरिंग में घायल शख्स की हालत गंभीर

मुंबई पुलिस के मुताबिक, टाइगर पर हमले के दौरान फायरिंग में घायल हुए उनके फैन उमेश चव्हाण गंभीर रूप से घायल है। उन्हें बेहतर इलाज के लिए कूपर अस्पताल से KEM अस्पताल शिफ्ट किया गया है। टाइगर श्रॉफ की BMW कार को जांच के लिए जब्त कर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में रखा गया है।

 टाइगर की कार जुहू के पुष्पा पार्क के पास फायरिंग

18 अक्टूबर की शाम 7 बजे टाइगर की कार जुहू के पुष्पा पार्क पहुंचती है। कार में टाइगर फ्रंट सीट पर बैठे थे और ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। इसी दौरान वहां शूटर्स ने फायरिंग शुरू कर दी।

टाइगर की कार पर 5 राउंड फायरिंग

शूटर्स ने टाइगर श्रॉफ की कार को निशाना बनाकर 5 राउंड फायरिंग की। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 ड्राइवर को गोली लगी

फायरिंग के दौरान टाइगर का ड्राइवर गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद वह गाड़ी से बाहर निकल आया। ड्राइवर के घायल होने के बाद गाड़ी चलाने की जिम्मेदारी टाइगर ने खुद संभाली।

एक्टर खुद कार चलाकर अस्पताल गए

एक्टर घायल ड्राइवर को भी कार में लेकर खुद गाड़ी चलाते हुए अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने ड्राइवर को भर्ती कराया और अपने हाथ की ड्रेसिंग भी करवाई।

करणवीर मेहरा बोले- मैंने वहां खून के धब्बे देखे

हमले से पहले टाइगर श्रॉफ एक मैच का हिस्सा बने थे। इस दौरान अपारशक्ति खुराना, अभिमन्यु दसानाी, अभिषेक बजाज और करणवीर मेहरा भी साथ थे। कुछ देर बाद टाइगर कुछ फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाने के बाद मैदान से निकले।

करणवीर मेहरा की कार, टाइगर की कार से ठीक पीछे थी। करणवीर ने एक टीवी इंटरव्यू में घटना पर कहा, ‘मेरी कार पीछे थी। जब हम वहां पहुंचे, तो खून के धब्बे थे, तभी पता चला कि टाइगर को गोली लगी है। खुशी है वह सुरक्षित हैं।

घटनास्थल पर कुछ बच्चे बर्थडे पार्टी मना रहे थे, सब इधर-उधर भागने लगे। मेरी कार थोड़ा पीछे थी। लोग तस्वीरें ले रहे थे। हमने गोलियों की आवाज सुनी और लोगों को चिल्लाते सुना। हमें पहले लगा कि आतिशबाजी हो रही है। हमने ही पुलिस बुलाई, तब तक टाइगर ड्राइवर के साथ वहां से जा चुके थे।’

टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर का बयान 

फायरिंग के समय टाइगर के साथ मौजूद ड्राइवर का बयान दर्ज किया गया है। हमले में उन्हें दाहिने हाथ में गोली लगी है। देर रात फिरदौस की मां उनसे मिलने अस्पताल पहुंची थीं। इस मामले की जांच मुंबई पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। पुलिस ने जांच के लिए 15 टीम बनाई हैं।