रीवा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट: का अश्लील VIDEO
रीवा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट का अश्लील VIDEO डेढ़ साल पुराना बताया जा रहा पिछली बार गर्लफ्रेंड के साथ पत्नी ने पकड़ा था
रीवा मेडिकल कॉलेज के एक कार्डियोलॉजिस्ट का अश्लील वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो खुफिया कैमरे से रिकॉर्ड किया गया है। तारीख 17 जून 2025 की और रात 11:38 बजे का टाइम दर्ज है।
वीडियो वायरल होने के बाद मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. शशिधर गर्ग ने जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वीडियो की रिकॉर्डिंग कहां हुई और इसमें दिखाई दे रहे व्यक्ति की पहचान की पुष्टि जांच के जरिए की जाएगी।
6 महीने पहले भी निजी विवाद को लेकर आए थे चर्चा में
संबंधित कार्डियोलॉजिस्ट करीब 6 महीने पहले भी निजी विवाद को लेकर सुर्खियों में आए थे। उस समय उनकी पत्नी ने उन्हें गर्लफ्रेंड के साथ बीच बाजार पकड़ लिया था। इस दौरान गर्लफ्रेंड की पिटाई किए जाने की घटना भी सामने आई थी। अब अश्लील वीडियो सामने आने के बाद चिकित्सक एक बार फिर चर्चा में हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता बोले- मोबाइल लोकेशन से खुलेगा राज
कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विनोद शर्मा ने कहा कि रीवा के अस्पतालों में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन लापरवाही से मरीजों के हताहत होने की खबरें अस्पतालों से आती हैं।
उन्होंने पूछा कि क्या इस तरह के डॉक्टरों ने पॉर्न इंडस्ट्री शुरू कर दी है। वीडियो देखकर तो यही लगता है। जिस तरह से कलेक्टर ने एक निजी अस्पताल में अनैतिक कृत्य होने की बात करते हुए उसे सीज किया था। क्या अस्पतालों में इसी तरह के अनैतिकृत हो रहे हैं। यह सवाल तो विपक्ष होने के नाते हम पूछेंगे।
कांग्रेस नेता ने कहा कि मामले में कहा कि चिकित्सक किसी बहाने से बच नहीं सकते। 17 जून की मोबाइल लोकेशन की जांच से मामले का राज खुल सकता है। मेडिकल कॉलेज में मरीज मर रहे हैं और डॉक्टर अय्याशियों में व्यस्त हैं।
डॉक्टर का पक्ष नहीं आया सामने
मामले में डॉक्टर का पक्ष सामने नहीं आया है। डीन डॉ. शशिधर गर्ग ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। अब जांच में वीडियो की प्रामाणिकता, रिकॉर्डिंग की जगह, तारीख और समय के साथ डॉक्टर की भूमिका की पुष्टि अहम होगी।

