Gajab Raat : मनोज बाजपेयी की Ghooskhor Pandit अब 'गजब रात' नाम से होगी रिलीज

Ajab Raat Release Date : मनोज बाजपेयी एक सस्पेंस थ्रिलर के साथ दर्शकों के बीच वापसी कर रहे हैं। भारी विवाद के बाद मेकर्स ने मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म का टाइटल बदलने के बाद इसे OTT पर रिलीज करने का फैसला किया है।

Gajab Raat : मनोज बाजपेयी की Ghooskhor Pandit अब 'गजब रात' नाम से होगी रिलीज

Gajab Raat : एंटरटेनमेंट डेस्क। मनोज बाजपेयी एक सस्पेंस थ्रिलर के साथ दर्शकों के बीच वापसी कर रहे हैं। भारी विवाद के बाद मेकर्स ने मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म का टाइटल बदलने के बाद इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। अब विवादित टाइटल वाली फिल्म ‘गजब रात’ नाम से रिलीज होगी।

टाइटल बदला 23 अक्टूबर को रिलीज

फिल्म का ओरिजिनल टाइटल ‘घूसखोर पंडित’ था। सोशल मीडिया से लेकर राजनीति जगत तक में इसकी काफी आलोचना हुई थी। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। 12 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म के नाम पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अभिव्यक्ति की आजादी का इस्तेमाल समाज के किसी वर्ग को नीचा दिखाने के लिए नहीं किया जा सकता। अब नाम बदलकर ‘गजब रात’ कर दिया गया है। यह फिल्म 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे बाजपेयी

फिल्म में मनोज बाजपेयी एक ऐसे पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे जो अपने निजी फायदे और सही काम करने के बीच उलझ जाता है। मनोज बाजपेयी ने कहा कि उन्हें हमेशा ऐसे किरदार पसंद आते हैं जिन्हें आसानी से सही या गलत की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता। कहानी में रात जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, किरदारों के इरादे भी धीरे-धीरे सामने आते हैं।

फिल्म का निर्माण नीरज पांडे के प्रोडक्शन हाउस फ्राइडे फिल्मवर्क्स ने किया है। निर्देशन रितेश शाह ने किया है। नीरज पांडे ने कहा कि अच्छी कहानी सिर्फ यह सोचने पर मजबूर नहीं करती कि आगे क्या होगा, बल्कि देखने के बाद भी सोचने पर मजबूर करे। रितेश शाह ने कहा कि एक ही रात में कहानी आगे बढ़ाने से तनाव और जल्दबाजी का एहसास पैदा हुआ।

फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, दिव्या दत्ता, कीकू शारदा और नुसरत भरूचा भी अहम भूमिकाओं में हैं। मनोज बाजपेयी ने नीरज पांडे के साथ दोबारा काम करने और रितेश शाह को निर्देशक के रूप में देखने को शानदार अनुभव बताया। दर्शकों को ‘गजब रात’ में काफी कुछ जानने और समझने का मौका मिलेगा।