Tiranga March से पहले हिरासत में अभिजीत : सेंट्रल पार्क के पास जुटे CJP कार्यकर्ता
Abhijit Deepke Notice : दिल्ली पुलिस ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को 'लहरा दो तिरंगा' मार्च नहीं निकालने का नोटिस दिया है।
Abhijit Deepke Notice : नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे। इस दौरान समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी रोकी। बता दें कि, कॉकरोच पार्टी के कार्यकर्ता सेंट्रल पार्क के पास एकजुट हो रहे थे। इससे पहले दीपके को 10 अक्टूबर को उन्हें हिरासत में लिया गया था, अगले दिन छोड़ दिया गया।
#WATCH | Delhi | As CJP Founder Abhijeet Dipke leaves from the residence of NCP-SCP spokesperson Anish Gawande, a police official says, "We are placing you under preventive detention. Section 163 is in force in Connaught Place. You are being detained..." CJP has called for ‘Lehra Do Tiranga’ protest at Central Park in Connaught Place today.
— ANI (@ANI) October 16, 2026
बता दें कि, इससे पहले दिल्ली पुलिस झंडेवालान स्थित उस बंगले पर पहुंची थी, जहां CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ठहरे हुए थे। पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया था। इस दौरान दीपके की पुलिस से बहस हो गई थी। उन्होंने पुलिस से कहा कि यह कोई रैली या प्रोटेस्ट नहीं है।
CJP की ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली से पहले दिल्ली पुलिस अभिजीत दीपके के ठिकाने पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया, जिसके बाद दीपके की पुलिस से बहस हुई। वह हाथ में तिरंगा लेकर बैठे नजर आए। #AbhijitDeepke #DelhiPolice #CJP #TirangaRally #DelhiNews https://t.co/P8zpQiLUeu
— Public Vani News (@publicvaninews) October 16, 2026
बता दें कि अभिजीत दीपके ने शुक्रवार, 16 अक्टूबर को शाम 5 बजे 'लहरा दो तिरंगा' मार्च का आह्वान किया है। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई है।
उन्होंने गुरुवार देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि दिल्ली पुलिस उन्हें रात में या शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर सकती है। इसके अलावा दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए आरोप लगाया कि सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी उनका पीछा कर रहे हैं।
The place I am staying at has been surrounded by undercover cops from all sides. These people are keeping me under constant surveillance. The white scorpio has also been following me everywhere. https://t.co/ImgTR3ZIwQ
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 15, 2026
अभिजीत दीपके ने कहा कि वे इस तरह की कार्रवाई से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर देश में तिरंगा लहराने के लिए जेल जाना पड़े, तो वे इसके लिए भी तैयार हैं। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है।
शाम 5 बजे कनॉट प्लेस में रैली, धारा 163 लागू
कॉकरोच जनता पार्टी शुक्रवार शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ रैली आयोजित करने की तैयारी में है। पार्टी की प्रमुख मांग मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की है। इसके अलावा, पार्टी आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का विरोध भी करेगी।

हालांकि, रैली से पहले कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में प्रतिबंध लागू हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत लागू आदेशों के कारण सार्वजनिक सभाओं और गतिविधियों पर रोक या सीमाएं हो सकती हैं।
16 और 17 अक्टूबर को बंद रहेगा सेंट्रल पार्क
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 16 और 17 अक्टूबर को आम लोगों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, परिषद ने पार्क बंद रखने की स्पष्ट वजह नहीं बताई है। रैली को देखते हुए कनॉट प्लेस और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। पुलिस प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां कर रही है।
यातायात प्रभावित होने की आशंका
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3 बजे से कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित हो सकता है। लोगों को अपनी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने और सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से लागू आदेशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही, राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान गाने के लिए चुनिंदा लोगों को किसी उपयुक्त स्थान पर अनुमति देने पर विचार करने की बात कही है। अब रैली को लेकर प्रशासन की व्यवस्था और आयोजकों के अगले कदम पर नजर रहेगी।
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रमुख मांगें
- आने वाले सभी चुनावों को रोका जाए। जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट वापस लाई जाए।
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
- मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के 2023 के कानून को हटाकर नया कानून बनाया जाए।
- SIR प्रक्रिया को बंद कर जांच के लिए कमेटी बनाई जाए।
Varsha Shrivastava 
