घर से फगुआ गाने निकले युवक की हत्या, 6 संदिग्धों से पूछताछ जारी
रीवा के छतैनी गांव में एक व्यक्ति की बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में छह संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
रीवा जिले के पनवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत छतैनी में बीती रात एक व्यक्ति की मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच में पुलिस ने 6 संदिग्धों को पकड़ा है, जिनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतक के सिर और शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि विवाद के दौरान बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। मृतक नित्यानंद सिंह के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की, जिससे यह घटना हुई। सूचना मिलते ही पनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सभी आरोपी छतैनी गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और वास्तविक परिस्थितियों की गहन जांच की जा रही है। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Wednesday, 04 Mar, 2026
Thursday, 22 Oct, 2026
Tuesday, 20 Oct, 2026
Wednesday, 21 Oct, 2026
Monday, 28 Sep, 2026
Instagram Reels impact : 2026 में प्रकाशित एक स्टडी में ज्यादा शॉर्ट-फॉर्म वीडियो...
Wednesday, 14 Oct, 2026
दांतों में झनझनाहट और ठंडा-गर्म खाने पर दर्द होने की समस्या से राहत पाने के लिए...
18 hours ago
गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में FBI ने गिरफ्तार किया है। उसके साथ नीरज फरीदपुरिया...
Tuesday, 14 Jul, 2026
FIFA World Cup 2026 के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस और स्पेन आमने-सामने होंगे। 20 साल...
Friday, 23 Oct, 2026
Gold Silver Price Today : 23 अक्टूबर 2026 को सोना और चांदी के भाव में गिरावट आई।...
Saturday, 12 Sep, 2026
Ambikapur Assault Case : स्कूटी से जा रहे अभिरत को कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर...
Thursday, 08 Oct, 2026
Stock Market Today : सेंसेक्स करीब 500 अंक की गिरावट के साथ 72,150 पर कारोबार कर...
Monday, 07 Sep, 2026
Bigg Boss 20 new season: 6 सितंबर को Bigg Boss 20 का ग्रैंड प्रीमियर हुआ। हर बार...
Wednesday, 14 Oct, 2026
Sanju Samson vs Vaibhav Sooryavanshi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले...
Tuesday, 13 Oct, 2026
GDP Growth Rate : IMF ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 2026 और 2027 के लिए...

