रीवा की प्रियांशी सिंह ने साइंस से जिले में किया टॉप, MP में 3rd रैंक
रीवा की प्रियांशी सिंह ने MP बोर्ड में 12वीं क्लास, साइंस विषय में प्रदेश में तीसरी रैंक हासिल की है और 489 अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है।
रीवा की छात्रा प्रियांशी सिंह ने MP बोर्ड परीक्षा में विज्ञान विषय में प्रदेशभर में तीसरी रैंक हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रियांशी ने कुल 489 अंक प्राप्त किए हैं। वह रीवा के बी.बी.एस. किड्स जोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आजाद नगर की छात्रा हैं।
रिजल्ट आने के बाद प्रियांशी और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। प्रियांशी ने बताया कि पढ़ाई में समय से ज्यादा उनका फोकस अपने लक्ष्य और
लगातार मेहनत पर रहता है, और यही उनकी सफलता की सबसे बड़ी वजह है।
उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनकी इस सफलता से स्कूल और पूरे रीवा जिले में गर्व का माहौल है।
Saba Rasool 
