BJP नेता मंगल सिद्दीकी पर चाकू से हमला: गोहलपुर थाने की लापरवाही पर उठे सवाल, थाने के घेराव का ऐलान
जबलपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद: BJP नेता पर चाकू से हमला, गोहलपुर पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में
जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। भाजपा नेता मंगल सिद्दीकी पर बेरहमी से चाकू से हमला किए जाने की जानकारी सामने आई है।

घायल मंगल सिद्दीकी को उपचार के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत अभी भी ठीक नहीं है। घटना के बाद गोहलपुर पुलिस के खिलाफ नाराजगी बढ़ गई है और थाने के घेराव का ऐलान किया गया है।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप
स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि गोहलपुर थाना क्षेत्र में आए दिन चाकूबाजी और मारपीट जैसी घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्र में नशे के कारोबार और अवैध वसूली को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि पुलिस की प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

घटना से पहले सूचना देने का दावा
पब्लिक वाणी न्यूज चैनल की टीम शाम करीब 6 बजे से लेकर रात 4 बजे तक घटना के समय पर मौजूद रही ती। पुलिस को सूचना देकर मौके पर गश्त कराने की मांग भी की गई थी। आरोप है कि कुछ लोगों के बीच विवाद होने की जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इसके बाद रात करीब 10 बजे चाकूबाजी की घटना हो गई।

रिपोर्टर के मुताबिक, घटना के समय से लेकर रात करीब 4 बजे तक पुलिस थाने में मौजूद रहकर थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। पुलिस की ओर से इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
गोहलपुर थाने के घेराव का ऐलान
घटना के बाद गोहलपुर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रभावी कदम उठाए और लापरवाही के आरोपों की जांच की जाए। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इन आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है।
Varsha Shrivastava 
