महंगे टिकट भीं नहीं रोक पाए रामायण की रफतार: IMAX में जबरदस्त डिमांड रिलीज़ से पहले ही करोड़ों की कमाई

रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है, वहीं IMAX और प्रीमियम स्क्रीन पर इसकी खास डिमांड देखने को मिल रही है।

महंगे टिकट भीं नहीं रोक पाए रामायण की रफतार: IMAX में जबरदस्त डिमांड रिलीज़ से पहले ही करोड़ों की कमाई

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है। वहीं IMAX और प्रीमियम स्क्रीन पर इसकी खास डिमांड देखने को मिल रही है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर के बाद दशहरा को शुरू हुई थी। बुकिंग खुलते ही दर्शकों ने अपनी पसंद के शो और सीटें बुक करना शुरू कर दी है। शुरुआत में हिंदी वर्जन को अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन अब कन्नड़ और तेलगु वर्जन की बुकिंग में भी तेज़ी देखने को मिल रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 5 दिनों में भारत में एडवांस बुकिंग से करीब 8.72 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस दौरान लगभग 2 लाख टिकट बिकने की बात कही गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कई सिनेमाघरों में फिल्म के शो हाउसफुल हो रहे हैं।

IMAX में सबसे ज्यादा डिमांड

रामायण’ की एडवांस बुकिंग में IMAX और 4DX जैसे प्रीमियम फॉर्मेट अहम भूमिका निभा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, नियमित स्क्रीनिंग के मुकाबले IMAX में टिकटों की बिक्री की रफ्तार काफी तेज है। इसकी एक वजह टिकटों की औसत कीमत में बड़ा अंतर भी है।

जहां सामान्य स्क्रीनिंग के टिकट की औसत कीमत करीब 380 रुपये बताई गई है, वहीं IMAX टिकट की औसत कीमत लगभग 1,095 रुपये है। इसके बावजूद IMAX शो के लिए दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। फिल्म के अलग-अलग भाषाओं वाले वर्जन की बुकिंग भी रिलीज की तारीख नजदीक आने के साथ बढ़ने की उम्मीद है।

क्या ‘रामायण’ तोड़ेगी ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड?

फिल्म ‘रामायण’ को 5 नवंबर को रिलीज किया जाना है। रिलीज में अभी समय बाकी है, इसलिए एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में और इजाफा हो सकता है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या रणबीर कपूर की यह फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?

रिपोर्ट के अनुसार, ‘बाहुबली 2’ ने हिंदी वर्जन में एडवांस बुकिंग से करीब 6.5 लाख टिकट बेचे थे। अब देखना होगा कि ‘रामायण’ रिलीज से पहले कितने नए रिकॉर्ड बनाती है। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है, जबकि नमित मल्होत्रा इसके प्रोड्यूसर हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच बनी उत्सुकता अब रिलीज के करीब आते ही और बढ़ सकती है।