Hrithik ने एक्स वाइफ Sussanne पर लुटाया प्यार: शेयर की अनसीन तस्वीरें, गर्लफ्रेंड Saba Azad ने किया रियेक्ट

एक्टर ऋतिक रोशन ने अपनी एक्स वाइफ सुजैन खान के जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सुजैन की अनदेखी तस्वीरें शेयर कर उनके लिए प्यार जताया और उन्हें अपनी दोनों बेटो की बेस्ट मां बताया। ऋतिक के इस पोस्ट पर उनकी गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद ने भी रियेक्ट किया है।

Hrithik ने एक्स वाइफ Sussanne पर लुटाया प्यार: शेयर की अनसीन तस्वीरें, गर्लफ्रेंड Saba Azad ने किया रियेक्ट

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सुजैन खान दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके और तलाक के बाद भी एक दूसरे के साथ अच्छा रिश्ता बनाए हुए हैं। लेकिन बच्चों और परिवार से जुड़ें खास मौको पर एक दूसरे के साथ हमेश खड़े नज़र आते हैं। हाल ही में ऋतिक ने एक्स वाइफ सुजैन के जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर कर उनके प्रति प्यार और सम्मान ज़ाहिर किया।

सुजैन को बताया दोनों बेटो की बेस्ट मां

ऋतिक ने सुजैन की बेस्ट अनसीन तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इन तस्वीरों में सुजैन अपने दोनों बेटों रेहान और रिदान के साथ नजर आई। ऋतिक ने अपने मैसेज में सुजैन को दोनों बेटों की बेस्ट मां बताया और लिखा कि वह हमेशा उनके साथ हैं और उनके लिए चीयर करते रहेंगे।

सबा आजाद ने भी पोस्ट पर किया रिएक्ट

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी सुजैन के लिए शेयर की गई इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी के साथ रिएक्शन दिया। वहीं, सुजैन के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने भी उनके लिए प्यार जाहिर किया। ऋतिक के इस पोस्ट को देखकर फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।