Mauganj Accident News : अकौरी में विपरीत दिशा से आ रही बाइकों में भिड़ंत, दो युवक घायल
Mauganj Accident News : मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के अकौरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दो युवक घायल हुए, जिनका अस्पताल में उपचार किया गया।
मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकौरी के पास बुधवार सुबह करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार संजीव गोंड़ पिता आनंद गोंड़ उम्र 24 वर्ष निवासी तेलनी टोला, अकौरी अपनी बाइक से काम पर जा रहा था। वहीं दूसरी बाइक पर सवार रावेन्द्र कुमार साकेत पिता मोहनलाल साकेत उम्र 23 वर्ष निवासी अकौरी घर से दूसरे घर में पाइप लेने जा रहा था। अकौरी मोड़ के पास दोनों बाइकों की तेज रफ्तार के कारण सीधी टक्कर हो गई और दोनों चालक उछलकर सड़क पर गिर पड़े।

घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार प्रारंभ किया गया। समाचार लिखे जाने तक दोनों की हालत स्थिर बताई गई है।

