Satna News : युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने भेजा जेल
Satna News : सतना में युवती की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Satna News : सतना। घरेलू कार्यक्रम में हुई मुलाकात का पहचान का फायदा उठाकर युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। युवती को बुलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर एफ आईआर दर्ज कर महज 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस संबंध में सिटी कोतवाली टीआई हेमंत शर्मा ने बताया कि सोमवार को थानान्तर्गत रहने वाली युवती कोतवाली आई और बताया कि वह निजी संस्थान में नौकरी करती है। पूर्व से परिचित कोदूलाल से एक पारिवारिक कार्यक्रम में मुलाकात हुई जिसके बाद जान- पहचान बढी। इसके बाद मोबाइल पर बीच-बीच में बातें होने लगी।
सोमवार को कोदूलाल ने फोन लगाकर बातचीत की और जरूरी काम का बहाना बताकर मिलने के लिए बुलाया। पूर्व परिचित होने के कारण कोदूलाल से मिलने पहुंची जहां पर अकेलेपन का फायदा उठाकर कोदूलाल के द्वारा जबरिया दुष्कर्म किया गया।
शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी कोदूलाल रजक पिता कताहुर 30 वर्ष निवासी बरा थाना सभापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई में एसआई बेबी तरन्नुम, प्रधान आरक्षक अजीत सिंह, मनोज सिंह, आरक्षक निर्भय सिंह, महिला आरक्षक कमला मिश्रा और एकता श्रीवास्तव शामिल रहीं।

