गौशाला कैसे खोलें? कितनी होगी कमाई, सरकार से कैसे मिलेगी मदद, जानिए

1990 में सिर्फ 5 गायों से शुरू हुआ डेयरी का सफर आज 250 से ज्यादा गायों तक पहुंच चुका है। आखिर डेयरी बिजनेस की शुरुआत कैसे करें और इससे कमाई कैसे बढ़ाएं? अगर आप भी गौशाला खोलना चाहते हैं, तो सरकार की योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा, आर्थिक सहायता या सब्सिडी के लिए कौन पात्र है और गौपालन को रोजगार का जरिया कैसे बनाया जा सकता है? इस वीडियो में जानिए डेयरी व्यवसाय और गौशाला संचालन से जुड़ी जरूरी जानकारी, कमाई के अवसर और सरकारी मदद से जुड़े पहलू।