TV इंडस्ट्री के ये स्टार बने जुड़वां बच्चों के माता-पिता, जानिए किसने बच्चों का क्या नाम रखा

हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया ने जुड़वां बच्चों के पेरेंट्स बने हैं। टीवी इंडस्ट्री के कई फेमस स्टार जुड़वां बच्चों के माता-पिता हैं। आइए जानतें हैं कि किसने अपने बच्चों का क्या नाम रखा है।

TV इंडस्ट्री के ये स्टार बने जुड़वां बच्चों के माता-पिता, जानिए किसने बच्चों का क्या नाम रखा

टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दाहिया शादी के 10 साल बाद जुड़वां बेटों के माता-पिता बने हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा करते हुए लिखा, “हमारा इंतजार खत्म हुआ, हमारे करण-अर्जुन आ गए,” साथ ही फैंस से अपने नए सफर के लिए प्यार और आशीर्वाद मांगा। पोस्ट में उन्होंने कहा कि भगवान ने उन्हें डबल खुशियां दी हैं।

दिव्यांका और विवेक से पहले भी टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स के घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है। खास बात ये है कि इन सितारों ने अपने बच्चों के बेहद प्यारे और यूनिक नाम रखे हैं, जिनके मतलब भी काफी खास हैं। आइए जानते हैं कौन से सेलेब्स ट्विन्स के पेरेंट्स बने हैं और उनके बच्चों के नामों का मतलब क्या है?

कृष्णा अभिषेक और पत्नी कश्मीरा

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह साल 2017 में सरोगेसी के जरिए जुड़वां बेटों के माता-पिता बने थे। लंबे इंतजार के बाद कपल के घर आई इस डबल खुशी ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने अपने बेटों के नाम रायान और कृषांग रखे, जिनकी तस्वीरें और वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीतती हैं।

हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान

टीवी इंडस्ट्री के चहेते कपल हितेन तेजवानी और गौरी प्रधान भी जुड़वां बच्चों के माता-पिता हैं। उनके बेटे का नाम नेवान और बेटी का नाम कात्या है। कपल अक्सर अपने परिवार की खूबसूरत फोटोज फैंस के साथ शेयर करता रहता है।

श्रद्धा आर्या और राहुल नागल

श्रद्धा आर्या और उनके पति राहुल नागल भी जुड़वां बच्चों के माता-पिता हैं। ‘कुंडली भाग्य’ फेम एक्ट्रेस के घर एक बेटा और एक बेटी ने जन्म लिया, जिसके बाद कपल की खुशियां दोगुनी हो गईं। श्रद्धा ने अपनी बेटी को सिया और बेटे को शौर्य नाम दिया, जिनका मतलब बहुत खास है। 'सिया' माता सीता का दूसरा नाम है, जो पवित्रता और स्नेह का प्रतीक है, वहीं शौर्य का अर्थ बहादुरी और वीरता होता है।

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुबीना दिलैक और उनके पति अभिनव शुक्ला साल 2023 में जुड़वां बेटियों के माता-पिता बने थे। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की थी, जिसके बाद उन्हें खूब बधाइयां मिलीं। रुबीना और अभिनव ने अपनी बेटियों के नाम जीवा और एधा रखे हैं। जीवा का मतलब जीवन, ऊर्जा और जीवंतता होता है। वहीं एधा समृद्धि और खुशी से जुड़ा नाम है।

पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे

पंखुड़ी अवस्थी और गौतम रोडे टीवी इंडस्ट्री के चर्चित और पसंदीदा कपल्स में शामिल हैं। साल 2023 में दोनों के घर जुड़वां बच्चों की किलकारियां गूंजी थीं, जिसके बाद कपल की खुशियां दोगुनी हो गईं। पंखुड़ी और गौतम ने बेटी का नाम राध्या और बेटे रदित्य रखा है। राध्या का मतलब पूजा के योग्य या देवी स्वरूपी होता है। वहीं रदित्य का अर्थ सुर्य की तरह तेजस्वी और चमकदार होता है।

सौरभ राज जैन और ऋद्धिमा जैन

टीवी शो ‘महाभारत’ में कृष्ण बनकर पहचान बनाने वाले अभिनेता सौरभ राज जैन और उनकी पत्नी रिद्धिमा जैन भी जुड़वां बच्चों के माता-पिता हैं। कपल ने अपनी बेटी का नाम हृषिका और बेटे का नाम हृषिव रखा है। हृषिका नाम खुशी और सकारात्मकता से जुड़ा माना जाता है, जबकि हृषिव का अर्थ बुद्धिमान और तेजस्वी व्यक्तित्व होता है।

करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू

अपने किरदारों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू टीवी के सबसे फन-लविंग पेरेंट्स में से एक माने जाते हैं। दोनों की तीन बेटियां हैं, जिनमें से बड़ी बेटियां ट्विन्स हैं। उन्होंने अपनी बेटियों को बेला और वियना नाम दिया था। बेला का मतलब सुंदर और प्यारी होता है, जबकि वियना शाही और ग्रेसफुल व्यक्तित्व का प्रतीक है।