भारत- वेस्टइंडीज मैच : इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था चाक-चौबंद, 250 से अधिक ट्रैफिककर्मी तैनात

IND  WI Match : यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें, ताकि मैच के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

भारत- वेस्टइंडीज मैच : इंदौर में ट्रैफिक व्यवस्था चाक-चौबंद, 250 से अधिक ट्रैफिककर्मी तैनात

IND  WI Match : मध्य प्रदेश। इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले को लेकर यातायात पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। खिलाड़ियों की आवाजाही से लेकर दर्शकों की सुविधा तक, हर व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। स्टेडियम के आसपास वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी, जबकि दर्शकों के लिए तीन प्रमुख पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

ये है पूरा मामला 

दरअसल, इंदौर 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज मुकाबले के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए 250 से अधिक ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस के मुताबिक, खिलाड़ियों को एयरपोर्ट से होटल और होटल से स्टेडियम तक पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। 

स्टेडियम के आसपास की आउटर रोड सहित निर्धारित मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वही दर्शकों के वाहनों की पार्किंग के लिए बाल विनय मंदिर, जीएसआईटीएस ग्राउंड और पंचम की फेल क्षेत्र में व्यवस्था की गई है। 

यहां वाहन पार्क करने के बाद दर्शकों को पैदल स्टेडियम पहुंचना होगा। प्रमुख चौराहों और डायवर्जन पॉइंट पर पुलिसकर्मी और वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे। मैच देखने नहीं जाने वाले वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं।

यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें, ताकि मैच के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।