दिल्ली में प्रदर्शन के चलते ट्रेनों पर असर : इंदौर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Indore Delhi Train Cancel : बांद्रा से चलने वाली रतलाम मंडल होकर दिल्ली जाने वाले ट्रेन को निरस्त किया गया था। हालांकि आज 10 अक्टूबर को किसी ट्रेन के निरस्त होने की सूचना नहीं है। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है।
Indore Delhi Train Cancel : इंदौर। दिल्ली में चल रहे प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था के चलते ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है। इंदौर से दिल्ली जाने वाली कुछ ट्रेनों को लेकर रेलवे ने 9 अक्टूबर को बदलाव किए थे। दो ट्रेनों को पांच घंटे की देरी से चलाया गया, जबकि इंदौर और आंबेडकर नगर से चलने वाली 3 ट्रेनों को निरस्त किया गया था। इसके अलावा बांद्रा से चलने वाली रतलाम मंडल होकर दिल्ली जाने वाले ट्रेन को निरस्त किया गया था। हालांकि आज 10 अक्टूबर को किसी ट्रेन के निरस्त होने की सूचना नहीं है। ऐसे में दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है।
पांच घंटे तक लेट हुई ट्रेनें
दरअसल, दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। इसका असर रेल यातायात पर भी पड़ा था। रतलाम मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक, 9 अक्टूबर को मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस और मुंबई सेंट्रल से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली अगस्त क्रांति एक्सप्रेस को पांच घंटे की देरी से चलाया गया था।
इसके अलावा डॉ. अंबेडकर नगर से नई दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस, इंदौर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस, इंदौर से नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस और बांद्रा टर्मिनस से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली युवा एक्सप्रेस को निरस्त किया गया था।
आज ट्रेन ऑन टाइम
हालांकि, आज 10 अक्टूबर को किसी ट्रेन के निरस्त होने की सूचना नहीं है। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन के समय की जानकारी जरूर ले लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसके साथ ही रेलवे ने निरस्त ही ट्रेन के टिकट के पैसे रिफंड करवाने की व्यवस्था की करी है, जिसमें ऑनलाइन टिकट के पैसे स्वतः रिफंड हो जाएंगे। वहीं काउंटर टिकट को 72 घंटों के अंदर रिफंड करवाना होगा, जिसके लिए रेलवे ने रिजर्वेशन ऑफिस में एक विशेष काउंटर भी 9 अक्टूबर के लिए तैयार किया था।

मुकेश कुमार, रेलवे, पीआरओ

