नवरात्रि पर दिखेगी सोमनाथ मंदिर की दिव्यता: भोपाल में ₹1.30 करोड़ से बनेगी भव्य झांकी, 42 कारीगर 3 महीने से कर रहे तैयार

नवरात्रि पर बिट्ठल मार्केट में दिखेगा बाबा सोमनाथ मंदिर का भव्य स्वरूप, 45 से 48 मूर्तियां होंगी आकर्षण का केंद्र

नवरात्रि पर दिखेगी सोमनाथ मंदिर की दिव्यता: भोपाल में ₹1.30 करोड़ से बनेगी भव्य झांकी, 42 कारीगर 3 महीने से कर रहे तैयार

भोपाल। राजधानी में इस शारदीय नवरात्रि पर आस्था, भव्यता और भारतीय सनातन संस्कृति की झलक बिठ्ठल मार्केट हाट बाजार में देखने को मिलेगी। जय मां वैष्णो दुर्गा उत्सवऔर श्री राम रसोई समिति अपने 24वें साल के आयोजन में भगवान बाबा सोमनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप पर आधारित विशाल झांकी तैयार करवा रही है। करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से बन रही यह झांकी श्र‌द्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

पत्रकार वार्ता में समिति संयोजक हरिओम खटीक और झांकी अध्यक्ष विजय गुप्ता ने बताया कि भगवान श्री सोमनाथ मंदिर के 1000 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मंदिर की भव्यता, आध्यात्मिक महता और गौरवशाली धार्मिक विरासत को झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है। झांकी का निर्माण कोलकाता के 42 अनुभवी कारीगर पिछले करीब 3 महीने से कर रहे हैं। संपूर्ण निर्माण कार्य दीपक मंडल के निर्देशन में किया जा रहा है।

झांकी को भव्य स्वरूप देने के लिए बड़े पैमाने पर सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण में करीब 12 से 15 हजार बांस, 800 से 1000 घनफीट रीप, 3 से 4 क्विंटल कील और 500 से 600 बंडल थर्माकोल के साथ कपड़े और अन्य सजावटी सामग्री लगाई जा रही है।

तीन चरणों में दिखेगी धार्मिक भव्यता

पूरे पंडाल को तीन चरणों में तैयार किया जा रहा है। पहले चरण में भगवान गणेश और सूर्य देव विराजमान होंगे। दूसरे चरण में बाबा सोमनाथ मंदिर का भव्य गर्भगृह बनाया जा रहा है, जहां भगवान सोमनाथ के दर्शन होंगे। तीसरे चरण में मां जगत जननी दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। झांकी में 45 से 48 आकर्षक मूर्तियां शामिल होंगी, जिन्हें कोलकाता के विशेष मूर्तिकार तैयार कर रहे हैं।

समिति के अनुसार, पिछले साल झांकी में भगवान श्रीराम और माता सीता के विवाह के बाद अयोध्या आगमन का दृश्य प्रस्तुत किया गया था। इस साल भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग को जीवंत रूप में दर्शाया जाएगा। आयोजन के माध्यम से श्र‌द्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। समिति ने श्रद्‌धालुओं से नवरात्रि के दौरान बि‌ट्ठल मार्केट हाट बाजार पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन करने और इस भव्य धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।