मंच पर जगह नहीं मिलने से भड़के BJP नेता: बोले- चु@*#तिया नहीं हूं, जिला संयोजक हूं
मैहर में विकसित भारत संकल्प सभा के दौरान हंगामा: विधायक और जिला अध्यक्ष ने समझाकर मामला शांत कराया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मैहर। सेवा ज्योति संकल्प यात्रा के अंतर्गत मैहर में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ के दौरान भाजपा के जिला संयोजक विश्वनाथ तिवारी मंच पर जगह नहीं मिलने से नाराज हो गए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “चु@*#तिया नहीं हूं, जिला संयोजक हूं।” उनके इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम का आयोजन मां शारदा माता मंदिर मार्ग स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने पार्किंग स्थल पर किया गया था। कार्यक्रम शुरू होने से पहले मंच पर स्थान को लेकर भाजपा जिला संयोजक विश्वनाथ तिवारी नाराज हो गए। देखते ही देखते मौके पर माहौल गर्म हो गया।

मामले की जानकारी मिलते ही विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और भाजपा जिला अध्यक्ष ने विश्वनाथ तिवारी को समझाया-बुझाया। बातचीत के बाद मामला शांत हुआ और कार्यक्रम को आगे शुरू किया गया।
कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, जिला पंचायत सदस्य जयंती तिवारी, तारा पटेल, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, कमलेश सुहाने, विकास तिवारी, नितिन ताम्रकार, कुलदीप तिवारी, सत्यभान सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंच पर स्थान को लेकर हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है। हालांकि, समझाइश के बाद विवाद समाप्त हो गया और कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न कराया गया।
Varsha Shrivastava 
