इंदौर: शुक्ला ब्रदर्स की बस में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

14 जनवरी को इंदौर के पटेल ब्रिज के नीचे चलती गोलू शुक्ला की बस में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, ड्राइवर सुरक्षित बाहर निकल गया।

इंदौर:  शुक्ला ब्रदर्स की बस में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
google

14 जनवरी को इंदौर में विधायक गोलू शुक्ला की बस में अचानक आग लग गई। आग इंदौर के पटेल ब्रिज के नीचे बस में लगी। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जैसे ही आग लगी, तुरंत ड्राइवर बस से बाहर निकल गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने फिलहाल आग पर काबू पा लिया है।

यह घटना सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। तुकोगंज टीआई जितेंद्र यादव ने बताया कि बस में आग तब लगी जब एक बस ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी। हालांकि बाइक सवार युवक को ज्यादा चोट नहीं आई है, फिलहाल इलाज के लिए उसे अस्पताल भेज दिया गया है।