स्टेबिन बेन और नूपुर सेनन का ग्रैंड रिसेप्शन, बॉलीवुड सितारे रहे शामिल
13 जनवरी को सिंगर स्टेबिन बेन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित हुआ, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए।
उदयपुर में शादी के बाद 13 जनवरी को सिंगर स्टेबिन बेन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। ये पार्टी मुंबई के 'द सेंट रेगिस' (The St. Regis) होटल में आयोजित की गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की।

पार्टी में सलमान खान, दिशा पटानी, मौनी रॉय, ओरी और टेरेंस लुईस जैसे स्टार्स शामिल हुए। पार्टी में फराह खान ब्लू सूट में पहुंचीं, साथ ही बोनी कपूर, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन भी नजर आए।

फंक्शन में नूपुर सेनन ने रेड कलर का सेक्विन गाउन पहना था, जबकि स्टेबिन बेन ब्लैक सूट में नजर आए। कृति सेनन ऑलिव ग्रीन वेलवेट साड़ी में नजर आईं। उनका लुक फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।




View this post on Instagram

