नगर निगम रीवा ने बकायादारों पर की सख्त कार्रवाई, मौके पर जमा हुआ टैक्स
नगर निगम रीवा ने प्रॉपर्टी टैक्स न देने वाले बड़े बकायादारों पर कुर्की की कार्रवाई की, जिससे कई लोगों ने मौके पर ही टैक्स जमा कर दिया।
नगर निगम कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम रीवा की टीम प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकायादारों से टैक्स वसूली के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। जिन लोगों ने बार-बार सूचना देने के बाद भी टैक्स जमा नहीं किया, उनके खिलाफ कुर्की (संपत्ति जब्ती) की कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत जोन नंबर 01 में नगर निगम की टीम 3 जगहों पर कुर्की की कार्रवाई के लिए पहुंची। कार्रवाई के दौरान सभी बकायादारों ने मौके पर ही अपना बकाया टैक्स जमा कर दिया।
- तेजभान सिंह ने ₹55,264 नकद जमा किए
- सरोज देवी ने ₹68,013 जमा किए
- प्रीतू सिंह ने ₹87,068 चेक से जमा किए
इसी तरह जोन क्रमांक 02 में तालाबंदी की कार्रवाई के दौरान पलहान हाउस (व्यावसायिक क्षेत्र) में शांति सिंह पति राजबहादुर सिंह का ₹1 लाख 85 हजार का बकाया था, जिसे मौके पर ही जमा कराया गया। इस दौरान नगर निगम के उपायुक्त, राजस्व अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, अतिक्रमण प्रभारी और उप-राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।

नगर निगम ने बताया कि बकायादारों को कई बार खबर दी गई थी और आखिरी नोटिस भी जारी की गई थी। इसके बाद भी टैक्स जमा नहीं करने पर ये कार्रवाई की जा रही है। आगे भी बड़े बकायादारों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।

नगर निगम रीवा सभी लोगो और संपत्ति मालिकों से अपील करता है कि वो टाइम पर अपना प्रॉपर्टी टैक्स और बाकी टैक्स जमा करें, ताकि शहर के डेवलपमेंट के कामों को सपोर्ट मिल सके
Saba Rasool 
