Jhansi News: झांसी में शराब से मौतों के आरोप पर भड़कीं महिलाएं, ठेके में घुसकर बोतलें तोड़ीं; दुकान हटाने की मांग पर धरना

उत्तर प्रदेश के झांसी में शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। गुरसराय थाना क्षेत्र के नारायणपुरा में महिलाओं ने देसी शराब की दुकान में घुसकर शराब की बोतलें और पेटियां सड़क पर फेंक दीं। महिलाओं ने शराब की बोतलों को तोड़कर ठेका हटाने की मांग की और सड़क पर धरना दिया। बताया जा रहा है कि इलाके में शराब पीने से कई लोगों की मौत होने के आरोपों के बाद महिलाओं ने यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाकर शांत कराया

Jhansi News: झांसी में शराब से मौतों के आरोप पर भड़कीं महिलाएं, ठेके में घुसकर बोतलें तोड़ीं; दुकान हटाने की मांग पर धरना

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का आक्रोश सड़क पर देखने को मिला। गुरसराय के नारायणपुरा मोहल्ले में देसी शराब की दुकान हटाने की मांग कर रही महिलाओं ने सोमवार (2 नवंबर) को अचानक ठेके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने दुकान में रखी शराब की बोतलें और पेटियां बाहर निकालकर सड़क पर फेंक दीं। उन्होंने बोतलों को लाठी-डंडों और पत्थरों से तोड़कर अपना विरोध जताया। इसके बाद महिलाएं सड़क पर बैठ गईं और प्रशासन से रिहायशी इलाके में संचालित शराब का ठेका हटाने की मांग करने लगीं।

रिहायशी इलाके में शराब की दुकान से परेशान थीं महिलाएं

गुरसराय के नारायणपुरा मोहल्ले में नहर वाली सड़क के किनारे संचालित देसी शराब के ठेके को लेकर स्थानीय महिलाओं में लंबे समय से नाराजगी बताई जा रही है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि दुकान के आसपास लोग शराब पीते हैं और नशे की हालत में घर लौटकर परिवार के सदस्यों से विवाद और मारपीट करते हैं। उनका कहना है कि इसका सबसे ज्यादा असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है। महिलाओं ने यह भी दावा किया कि शराब की लत के कारण मोहल्ले के कई युवकों की जान जा चुकी है और कुछ परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

शराब की पेटियां सड़क पर फेंकीं, अधिकारियों ने संभाली स्थिति

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे शराब के ठेके पर हंगामे की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद गुरसराय थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम गरौठा सुनील कुमार और क्षेत्राधिकारी गरौठा पीयूष पांडेय भी घटनास्थल पर पहुंचे।

<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="hi" dir="ltr">ये वीडियो यूपी के झांसी जिले का है... आरोप है कि शराब पीने अबतक कई लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद आक्रोशित महिलाएं ठेके पर पहुंचे और लाखों रूपये की शराब को सड़क पर फेंक कर तहस-नहस कर दिया। महिलाओं का गुस्सा इतना ज्यादा था, कि किसी की हिम्मत तक नहीं हुई इनको रोकने की। वहां पर मौजूद पुलिस भी बस देखती रही। गुरसराय थाना क्षेत्र नारायणपुरा का मामला।</p>&mdash; Ashish Paswan (@ashishpaswan0) <a href="https://x.com/ashishpaswan0/status/2117446297062162694?ref_src=twsrc%5Etfw">November 3, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं से बातचीत की और उनकी शिकायतें सुनीं। प्रशासन की ओर से ठेका हटाने के लिए निर्धारित सरकारी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद महिलाओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

ठेकेदार ने लाखों के नुकसान का किया दावा 

इस पूरे घटनाक्रम के बाद शराब ठेकेदार की ओर से भी नुकसान की बात सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ठेकेदार प्रिंस अग्रवाल ने करीब चार लाख रुपये की शराब नष्ट होने और गुल्लक से 30 से 40 हजार रुपये गायब होने का दावा किया है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर, पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली थी। महिलाओं की ओर से उठाए गए मौतों के आरोपों की भी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। फिलहाल प्रशासन के आश्वासन के बाद इलाके में स्थिति शांत है, लेकिन महिलाओं की मुख्य मांग मोहल्ले से शराब का ठेका हटाने की है।