रीवा पुलिस ने छात्रों को साइबर ठगी से बचने के दिए गए टिप्स
रीवा के बाल भारती स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया सुरक्षा के बारे में जानकारी दी तथा सतर्क रहने की सलाह दी।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
रीवा पुलिस इन दिनों मध्य प्रदेश पुलिस के "सेफ क्लिक 2.0 - सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित जीवन" अभियान के तहत लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर रही है। इसी कड़ी में बाल भारती स्कूल रीवा में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा, सीएसपी ऋतु उपाध्याय और अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के आसान तरीके बताए।

अधिकारियों ने कहा कि आजकल ओटीपी फ्रॉड, यूपीआई स्कैम, फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट, ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर बुलिंग, फेक जॉब ऑफर और हैकिंग जैसे मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।
छात्रों को समझाया गया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना ओटीपी, पासवर्ड या बैंक की जानकारी किसी के साथ साझा न करें और सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। अधिकारियों ने यह भी बताया कि अगर कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराए।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। रीवा पुलिस ने छात्रों से अपील की कि वे खुद जागरूक रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करें।
Thursday, 05 Nov, 2026
Wednesday, 04 Nov, 2026
Saturday, 07 Nov, 2026
Bhopal Murder Update : भोपाल में 75 वर्षीय कलरी देवी की हत्या के विरोध में परिजनों...
Tuesday, 03 Nov, 2026
केंद्र सरकार के टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 के तहत फर्जी दस्तावेजों या किसी दूसरे...
Friday, 06 Nov, 2026
BJP Madhya Pradesh: भोपाल में धनतेरस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, BJP प्रदेश अध्यक्ष...
Sunday, 22 Feb, 2026
दिल्ली में लश्कर-ए-तैयबा द्वारा संभावित आतंकी हमले के मद्देनजर 22 फरवरी 2026 को...
Saturday, 07 Nov, 2026
70 साल की उम्र में Noel Tata का Voltas से विदाई: Sunil Desouza नए चेयरमैन, Jayant...
Friday, 06 Nov, 2026
Bhopal Govardhan Puja : मध्यप्रदेश में 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी गोवर्धन पूजा होगी।...
Sunday, 01 Mar, 2026
हर बार की तरह इस बार भी होलिका दहन की तिथि और शुभ मुहूर्त को लेकर लोगों में कंफ्यूजन...
Friday, 04 Sep, 2026
WeatherNext 3 : कंपनी के मुताबिक, यह उसका अब तक का सबसे एडवांस ग्लोबल वेदर AI मॉडल...
Tuesday, 08 Sep, 2026
HANUMAN ANSH UNSTOPPABLE : विशाल चतुर्वेदी की डिरेक्शन में बनी ‘हनुमान अंश’ फिल्म...
Wednesday, 04 Nov, 2026
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी हारी:...

