भोपाल गोमांस मामला: नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल, 8 कर्मचारी निलंबित, 3 को नोटिस

भोपाल में सामने आए गोमांस प्रकरण को लेकर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए कुल 11 कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कदम उठाए हैं.

भोपाल गोमांस मामला: नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल, 8 कर्मचारी निलंबित, 3 को नोटिस
google

भोपाल में सामने आए गोमांस प्रकरण को लेकर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए कुल 11 कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कदम उठाए हैं. निगम ने कार्य में लापरवाही मानते हुए 8 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि 3 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. सभी कर्मचारियों को 10 दिनों के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं. 

नगर निगम ने जारी आदेश के अनुसार, संबंधित कर्मचारियों की भूमिका प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है. हालांकि, निगम की इस कार्रवाई को लेकर इसे खानापूर्ति वाला कदम बताया जा रहा है, क्योंकि अब तक पूरे मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है.

निलंबित किए गए कर्मचारी

  • वसीम खान — सिपाही
  • सलीम — कामगार
  • राजा खां — कामगार
  • शेख युसूफ — कामगार
  • वहिद खान — कामगार
  • मोहम्मद फैयाज — चौकीदार
  • ईशा मोहम्मद खान — चौकीदार
  • अब्दुल रहमान

इन कर्मचारियों को जारी किया गया नोटिस

  • युसूफ खान — स्थाईकर्मी (विनियमित)
  • अब्दुल हकीम — स्थाईकर्मी (विनियमित)
  • मोहम्मद रफीक — स्थाईकर्मी (विनियमित)

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सभी कर्मचारियों के जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. वहीं, इस मामले को लेकर निगम की निगरानी व्यवस्था और आंतरिक नियंत्रण प्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

स्थानीय स्तर पर यह चर्चा तेज है कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई कर मामले को शांत करने की कोशिश की जा रही है, जबकि पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी तय करने के लिए उच्चस्तरीय जांच की जरूरत है.