थाईलैंड ट्रेन हादसा: क्रेन गिरने से 29 की मौत, 80 घायल; स्कूल के छात्र भी शामिल

थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर क्रेन गिरने से 29 लोगों की मौत और 80 घायल हुए, जिसमें ज्यादातर स्कूल के छात्र थे। ट्रेन के डिब्बे 65 फीट ऊंचाई से मलबे में पटरी से उतर गए।

थाईलैंड ट्रेन हादसा: क्रेन गिरने से 29 की मौत, 80 घायल; स्कूल के छात्र भी शामिल
google

थाईलैंड में पैसेंजर ट्रेन पर क्रेन गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें ज्यादातर स्कूली छात्र शामिल हैं। वहीं 80 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

ट्रेन में 195 लोग थे सवार 

ये हादसा तब हुआ जब ट्रेन में 195 लोग सवार थे और ट्रेन 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही थी। वहीं पास में रेल ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा था। अचानक क्रेन गिर गई और ट्रेन ड्राइवर को गाड़ी रोकने का मौका नहीं मिला। जिसके बाद 65 फीट ऊंचाई से क्रेन ट्रेन के ऊपर गिर गई और ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रेन में अधिकतर यात्री स्कूल के छात्र थे। फिलहाल 25 लोगों की मौत की खबर है, लेकिन ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है। हादसा 14 जनवरी को हुआ।

हादसे की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। हादसे में कई लोग ट्रेन के अंदर ही फंसे हुए थे, जिन्हें रेस्क्यू कर के निकाला गया। अब तक 12 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

हादसा कैसे हुआ, क्रेन क्यों गिरी और इसकी क्या वजह थी? क्या सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया था, और नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था, इसको लेकर जांच की जा रही है।

हादसे की तस्वीरें..