रीवा में स्वच्छ जल अभियान जारी, रोज हो रही पानी की जांच

नगर निगम रीवा द्वारा शहर में साफ और सुरक्षित पानी पीने के लिए के लिए रोज पानी की जांच की जा रही है।

रीवा में स्वच्छ जल अभियान जारी, रोज हो रही पानी की जांच

राज्य सरकार के निर्देश पर प्रदेश भर में 10 जनवरी से 28 फरवरी 2026 तक जल सुरक्षा और जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत नगर निगम शहर में पानी की क्वालिटी जांचने का काम लगातार कर रही है। 

इस अभियान में रोज शहर की पानी की टंकियों से सैंपल लेकर लैब में जांच की जा रही है। 13 जनवरी को की गई जांच में पानी की रिपोर्ट ठीक पाई गई। इसके साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों में मौके पर भी पानी की जांच की जा रही है।

आज वार्ड नंबर 02, 03, 04, 08, 10, 12, 13, 26, 28, 36 और 38 में पानी के सैंपल की जांच की गई। स्वसहायता समूह की महिलाएं वॉटर टेस्टिंग किट से पानी की जांच कर रोज रिपोर्ट संबंधित जोन के इंजीनियर को दे रही हैं।

नगर निगम का मकसद सभी लोगो को साफ, सुरक्षित और अच्छा पीने का पानी देना है। इसके लिए निगम के अधिकारी, कर्मचारी और अमृत मित्र महिलाएं मिलकर काम कर रही हैं।

अभियान की समीक्षा बैठक कार्यपालन यंत्री श्री सिद्धार्थ सिंह ने की। बैठक में कहा गया कि अगर कहीं पानी की पाइपलाइन में लीकेज की शिकायत मिले तो PHE विभाग के साथ मिलकर तुरंत ठीक कराया जाए। साथ ही अवैध नल कनेक्शनों की जांच कर के नियम के मुताबिक कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है।