रीवा में सरफिरे का आतंक! बेवजह लोगो पर कर देता है जानलेवा हमला
शहर के गढ़ थाना क्षेत्र के लहुरिया परासी गांव में एक सिरफिरे युवक ने ऐसी दहशत फैला दी जिसकी खबर सुनने के बाद हर कोई हैरान है। दरसअल सरफिरे आरोपी ने 7 साल के मासूम और एक युवक पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
रीवा जिले के गढ़ थाना इलाके में आने वाले ग्राम लहुरिया परासी में रविवार को दहशत फैल गई। यहाँ एक सिरफिरे युवक ने जमकर उत्पात मचाया और दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उसने हाथ में तलवार लेकर पूरे गांव में आतंक का माहौल बना दिया।
क्या हुआ?
पहली घटना दोपहर करीब तीन बजे की है. रोशन साकेत का 7 साल का बेटा सत्यम घर के पास खेल रहा था। तभी गांव का संतोष नाम का युवक वहां आ गया। उसने बच्चे पर डंडे से हमला कर दिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में बच्चे के सिर, हाथ और पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं।

दूसरी वारदात में आरोपी ने एक युवक पर भी हमला किया। बताया जा रहा है कि जब घर के लोग पीटे गए बच्चे को लेकर अस्पताल गए थे, तब घर पर अकेले रह गए जायसवाल पर आरोपी ने लाठी से हमला कर दिया और उसका सिर फोड़ दिया।
इन दोनों वारदातों को अंजाम देने के बाद आरोपी ने हाथ में खुली तलवार ले ली और गांव में घूमने लगा। इससे गांव के लोग दहशत में आ गए और अपने घरों में दुबक गए।

तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही गढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी संतोष की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है. अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी ने ये सब क्यों किया।
Saba Rasool 
