रीवा: खेत में लगती हैं क्लासेज, छड़ी से होती है बच्चों की पिटाई, स्कूल का वीडियो वायरल

गुढ़ तहसील के ग्राम रेरुआ स्थित निजी स्कूल में बच्चों की पिटाई का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए।

रीवा: खेत में लगती हैं क्लासेज, छड़ी से होती है बच्चों की पिटाई, स्कूल का वीडियो वायरल

रीवा जिले के एक प्राइवेट स्कूल में बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। स्कूल कैम्पस में बच्चों को लाइन में खड़ा कर के बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विडिओ में एक एक फीमेल टीचर बच्चो की पिटाई करते दिखाई दे रही है.

बताया जा रहा है कि ये वीडियो करीब एक हफ्ते पुराना है, जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। 

बेहाल दिखा स्कूल 

आरोप है कि जिस स्कूल का ये मामला है, वहां बच्चों के लिए बैठने का सही सिस्टम नहीं है। न तो खेल मैदान है, न शौचालय की फीसेलिटी है और न ही बच्चों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल बनी हुई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है की 

जांच के आदेश 

ये मामला गुढ़ तहसील के ग्राम रेरुआ में मौजूद एक प्राइवेट स्कूल का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। अब जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि स्कूल प्रबंधन और संबंधित शिक्षिका पर क्या कार्रवाई की जाएगी।